ऑयल की चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया बदमाश

सिंगरौली । कोतवाली बैढ़न के समीपी बिलौंजी तिराहा के समीप स्थित आकाश ट्रैक्टर पार्ट्स में आज एक शातिर बदमाश पॉचवीं बार चोरी कर रहा था कि दुकानदार ने रंगे हाथ दबोच लिया। जहां गुस्साए लोगों ने शातिर चोर मुन्ना का अच्छे से खातिरदारी भी की है। वहीं बाद में पुलिस डायल-112 के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बिलौंजी तिराहा पर स्थित आकाश ट्रैक्टर पार्ट्स में आये दिन बाल्टी भर ऑयल चोरी हो जा रहा था और यहीं से एक हेमर मशीन भी गायब हो गई थी। दुकान के संचालक को शक हो रहा था और वे खुद निगरानी करने लगे। आज मंगलवार की देर शाम करीब 5 बजे मुन्ना नाम का लड़का पहुंचा और बाल्टी भर मोबिऑयल लेकर भागने का प्रयास किया, जहां दुकानदार व अन्य ने उसे रंगे हाथ ऑयल के साथ दबोच लिया और इसके बाद पुलिस डायल- 112 को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकान के संचालक ने बताया कि चार बार पहले चोरी कर चुका है और यह पॉचवीं बार की चोरी है। जिसमें रंगे हाथो दबोच लिया गया। वहीं पुलिस अपने कब्जे में लेकर पूछतांछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Post

एनएसएस स्वयंसेवक राष्ट्रसेवा के लिए आगे आएं: तोमर  

Tue Sep 22 , 2026
​ग्वालियर: शासकीय आदर्श विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्वालियर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन, स्वयंसेविकाओं के स्वागत गान और अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। ​मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (उपाध्यक्ष, हॉकी इंडिया) ने […]

You May Like