रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

धमतरी, 10 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को धमतरी में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
गांधी मैदान के समीप आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर इसे रोकने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को लगातार परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका कहना था कि इसी के विरोध में धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “लोकतंत्र में जांच एजेंसियों का निष्पक्ष होना जरूरी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

चेक बाउंस मामलों में दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की जेल की सजा सुनाई

Fri Jul 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कई चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की दोषी ठहराये जाने को बरकरार रखते हुए उन्हें सात मामलों में से प्रत्येक में तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई। ये सभी सजाएं साथ चलेंगी। न्यायाधीश स्वर्ण कांत […]

You May Like

Play sound