ऑपरेशन मुस्कान में सफलता: बालिका को बाँदा जिले से सुरक्षित लाया गया

छतरपुर। पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुम व अपहृत बालक-बालिकाओं की लगातार तलाश की जा रही है। अभियान के अंतर्गत न केवल जिले बल्कि अन्य राज्यों से भी गुम हुए बच्चों और व्यक्तियों को सुरक्षित खोजकर परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2025 में 475 गुम बालक-बालिकाओं को दस्तयाब किया गया, जबकि 1 जनवरी 2026 से अब तक 12 से अधिक गुम बालक-बालिकाओं को विभिन्न राज्यों से सुरक्षित बरामद किया जा चुका है।

थाना प्रकाश बम्होरी में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई थी। सीमावर्ती जिला बाँदा में सर्च अभियान चलाकर पुलिस ने सफलता प्राप्त की।

इस कार्रवाई में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित सुमन, प्रधान आरक्षक पवन कुमार, आरक्षक छोटेलाल एवं महिला आरक्षक नेहा रघुवंशी की अहम भूमिका रही।

 

Next Post

रामवन पथ गमन मार्ग पर बस-ट्रक की भिड़ंत

Mon Jan 26 , 2026
सतना :रामवन गमन पथ पर उचेहरा क्षेत्र अंतर्गत रविवार की सुबह हुए सडक़ हादसे में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए. घटना का कारण उक्त मार्ग पर रांग साइड से चले आ रहे ट्रक की बस से सीधी भिड़ंत होने के तौर पर सामने आया. घायलों का उपचार […]

You May Like