शाहजहांपुर में डबल डेकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

शाहजहांपुर, 10 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात आवारा पशु को बचाने के दौरान लखीमपुर से मुंबई जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि अल्लाहगंज क्षेत्र के जेरा रहीमपुर गांव के पास राज्य मार्ग पर बस के सामने अचानक आवारा गौवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

इस दुर्घटना में करीब 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार गंभीर घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

 

Next Post

स्लीमनाबाद में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए फूटा जनआक्रोश; हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीण

Tue Mar 10 , 2026
स्लीमनाबाद/कटनी: लंबे समय से चली आ रही रेल स्टॉपेज की मांग को लेकर आज स्लीमनाबाद स्टेशन पर जनआक्रोश का सैलाब उमड़ पड़ा। ग्राम विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद आंदोलन में सुबह 8 बजे से ही हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अपडाउनर्स और ग्रामीण जुटना शुरू […]

You May Like

मनोरंजन