रांझी-माढ़ोताल में चले चाकू, दो घायल

जबलपुर। रांझी और माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी में दो लोग घायलहो गए। रांझी पुलिस ने बताया कि विशाल उर्फ पप्पू चौधरी 24 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती झंडा चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कनवा पंडित की दुकान के सामने मोहन चौधरी ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट में चोट पहुंचा दी। वहीं माढ़ोताल थाने में आदित्य चंद्रोल 22 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह श्रीराम इंजीनियरिंग कॅालेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, साहिल पटैल और साथी ने उसके साथ मारपीट की। साहिल पटैल ने चाकू से हमलाकर चोट पहुॅचा दी।

Next Post

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने गजास नाला सफाई में किया श्रमदान 

Tue May 6 , 2025
सीधी।जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत सीधी के गजास नाला में सांसद डॉ राजेश मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती मंजू सिंह, कमिश्नर रीवा संभाग बी एस जामोद, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा सीईओ जिला पंचायत अंशुमन राज ने श्रमदान कर जल स्त्रोतों के संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया। इस […]

You May Like