
उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 को दृष्टि गत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को के लिए विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरणके साथ विकास कार्य निर्माणाधीन है निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा नियमित रूप से स्वयं कार्य स्थल पर पहुंचकर प्रचलित कार्यों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को निगम आयुक्त द्वारा गुरुवार को सुबह हरीफाटक उन्नयन विकास कार्य के अंतर्गत ब्रिज के नीचे बारह खोली स्थल का निरीक्षण किया गया।
आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा स्वयं स्थल पर उपस्थित रह कर अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया साथ ही अवैध रूप से कबाड बेचने वाले दोनों आउटसोर्स कर्मचारियों एवं दुकान संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही जिस वाहन से कबाड लाया गया था उसे भी जब्त किये जाने की कार्यवाही तत्काल की गई। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त संजेश गुप्ता, स्वास्थ अधिकारी कालूराम सोलंकी, स्वास्थ निरीक्षक एवं निगम की रिमूवल गैंग कर्मचारी मौजूद रहे।
कबाड़ का व्यवसाय करते मिले आउटसोर्स
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 29 में हरिफाटक ब्रिज के नीचे मुज्जफर खान एवं सलमान द्वारा अवैध रूप से मुर्गी विक्रय एवं कबाड का व्यवसाय करते पाए गए। इस दौरान वहां पर कबाड विक्रय हेतु खड़े वाहन की जांच की गई। जिसमें पाया गया है उक्त कबाड निगम द्वारा संग्रहित किये जाने वाले कचरे में से निकाला गया है तथा मौके पर आउटसोर्स एजेंसी अन्तर्गत कार्यरत ड्रायवर एवं हेल्पर पाए गए।
