
ग्वालियर। पिछोर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। दुर्घटना तब हुई जब एक खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में दो बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह पिछोर थाना क्षेत्र का मामला है।
