
दमोह। जिले की पटेरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत वमनपुरा स्थित मुस्कान वेयरहाउस में मूंगफली बीज वितरण के दौरान किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बीज वितरण में पक्षपात किया जा रहा है तथा प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता देकर आम और गरीब किसानों को बीज से वंचित किया जा रहा है। नाराज किसानों ने वेयरहाउस के बाहर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम जैसी स्थिति बना दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार उमेश तिवारी और थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन किसानों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहा है।
