जयशंकर ने सऊदी अरब बस दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली 17 नवंबर (वार्ता) विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने सऊदी अरब के मदीना में एक बस दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

डॉ जयशंकर ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुँचा है। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के मुफ्रिहात इलाके में मक्का से मदीना जा रही बस के डीजल टैंकर से टकराने से अनेक लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई भारतीयों के भी शामिल होने की खबर है।

Next Post

सिनर ने अल्काराज को हराकर लगातार दूसरा बार जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब

Mon Nov 17 , 2025
ट्यूरिन (इटली) 17 नवंबर (वार्ता) इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्पेन के कार्लोस अल्काराज को हराकर लगातार दूसरी बार अपना एटीपी फाइनल्स चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता। सिनर ने रविवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में विश्व के […]

You May Like