नाईट कॉम्बिंग गस्त में 292 बदमाशो पर पुलिस का शिकंजा

सिंगरौली : अपराधियों पर प्रभावी अंकुश और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिंगरौली पुलिस ने सोमवार की रात जिलेभर में व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया।एसपी षियाज केएम के मार्गदर्शन में चले इस अभियान में थाना-चौकी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 292 बदमाशों और आरोपियों पर कार्रवाई की। अभियान में लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ के साथ निगरानी और गुंडा बदमाशों की भी जांच की गई। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 24 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 103 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इसके अलावा 79 निगरानी बदमाशों और 86 गुंडा बदमाशों की जांच की गई। जिले के सभी अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में थाना-चौकी एवं पुलिस लाइन के बल को अलग-अलग टीमों में लगाया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से कटऑफ पार्टियां तैनात कर संदिग्धों की धरपकड़ की गई। पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त व जांच की। प्रमुख चौक-चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वालों को चेतावनी दी गई।

Next Post

ग्रेडर ऑपरेटर का नाले का मिला शव

Wed Sep 30 , 2026
सिंगरौली : बरगवां थाना क्षेत्र के गिधेर में रेलवे लाइन के कार्य में ग्रेडर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत करीब 35 वर्षीय अजय जायसवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 28 सितंबर की शाम ड्यूटी के लिए घर से निकले अजय का शव आज मंगलवार की सुबह सड़क किनारे […]

You May Like