मॉकड्रिल के दौरान हादसा! क्या है मॉकड्रिल की ‘SOP’

भोपाल। न्यू मार्केट में आग से निपटने की तैयारी चल रही है… लेकिन इस मॉकड्रिल ने व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है!
आग की घटना के बाद नगर निगम यहां लगातार मॉकड्रिल कर रहा है। मकसद है, आपात स्थिति में आग पर जल्द काबू पाना… लेकिन इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी से एक महिला के पैर पर पहिया चढ़ने की घटना ने व्यापारियों का गुस्सा बढ़ा दिया।
अब सवाल है—आखिर मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं? क्या इसके लिए कोई तय एसओपी यानी मानक संचालन प्रक्रिया है? और आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
इन्हीं सवालों के जवाब जानने नवभारत की टीम पहुंची नगर निगम के पूर्व ADM, जी.पी. माली के पास। उन्होंने कहा यह घटना बेहद दुखद है। साथ ही उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल की एसओपी यह है कि कभी इमरजेंसी की स्थिती बनती है तो पूरी एजेंसी जो इसमें संमिलित होती हैं उन्हें हर परिस्थिती से लड़ने के लिए मॉकड्रिल करते रहना चाहिए।
अब देखना होगा, आग से बचाव की इस तैयारी में सुरक्षा के मानकों का कितना पालन हो रहा है।

Next Post

दिल्ली की रामलीला में रावण-मेघनाद के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच, देखिए तस्वीर

Tue Oct 20 , 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दशहरे के मौके पर इस बार एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस (NSP) मैदान में आयोजित श्री केशव रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। श्री केशव रामलीला […]

You May Like