विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा होमगार्ड जवान तैनात

सीहोर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट द्वारा ड्यूटी लगा गई हैं. मंगलवार से जिले के प्रमुख विसर्जन स्थलों पर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों को बचाव उपकरणों के साथ तैनात किया गया है. शहर के प्रमुख विसर्जन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. टाउन हॉल के पास विसर्जन स्थल, सीवन नदी घाट, कर्बला, जमोनिया तालाब, श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, आष्टा, जावर, सिद्धीकगंज, इछावर, भैंरूंदा, गोपालपुर, रेहटी एवं बुधनी के विसर्जन स्थल शामिल हैं. आवश्यकता पडऩे पर जिला मुख्यालय की रिजर्व आपदा टीम को भी मौके पर तत्काल रवाना किया जाएगा.

 

Next Post

गरबा महोत्सव में डांडिया पर थिरके बच्चे

Tue Oct 20 , 2026
सीहोर। नवरात्रि पर्व पर आईईएस पब्लिक स्कूल में गरबा महोत्सव में उत्साह, उमंग और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. महोत्सव में 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर आयोजन को यादगार बना दिया. गरबा महोत्सव […]

You May Like