ओडिशा से आई गांजे की खेप पकड़ाई, 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। तिलवारा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर ओडिशा के एक बड़े गिरोह को दबोचा है, जो भारी मात्रा में गांजा लेकर शहर में सप्लाई करने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। जिनके कब्जे से 7 किलो 206 ग्राम गांजा करीब 3 लाख 60 हजार 300 रुपये का जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम ने रेल्वे स्टेशन गढ़ा से लगे हुये चाय के ठेला के पास घेराबंदी की। तीन पुरूष एवं तीन महिलायें जो अपने हाथों में बैग लिये थीं जो पुलिस को देखकर घबराकर जाने लगे, आचरण संदिग्ध प्रतीत होने से भुवनेश्वर कुम्भार पिता कुशमत कुम्भार 29 वर्ष, फगनु मांझी पिता लालू मांझी 27 वर्ष, सुनप हरिजन पिता सुन्दु हरिजन 29 वर्ष, काजल मांझी पिता लुकेश्वर मांझी 30 वर्ष, तपसनी दिगाल पति आलोक दिगाल 35 वर्ष, मनिनी दिगाल पति सुनप हरिजन 25 वर्ष सभी निवासी उडीसा को रोका गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत उनके पास रखे बैगों की तलाशी लेने पर तीनों पेकटों में 7 किलो 206 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 60 हजार 300 रूपये का होना पाया गया।

ओडिशा में खेती कर जबलपुर में होनी थी सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे ओडिशा में गांजे की खेती करते हैं और इसे जबलपुर निवासी पियूष कुशवाहा को बेचने के इरादे से यहां लाए थे। पुलिस अब पियूष कुशवाहा की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

Next Post

जुआ फड़ पर छापा, 10 गिरफ्तार,1.6 लाख जप्त

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर। बेलबाग पुलिस ने भानतलैया मयूरकला मूर्तिकार के पास सजे जुआ फड़ पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 1 लाख 6 हजार रूपये जप्त किए गए। बेलबाग थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि भानतलैया मयूरकला मूर्तिकार के पास ताश […]

You May Like