भाजपा के महाराजा मानसिंह तोमर मंडल की बैठक हुई

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महाराजा मानसिंह तोमर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हॉटल डायमंड में हुई।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी लता सिंह, सह प्रभारी गौरव वाजपेयी, जिला मंत्री चंदन पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, मन की बात प्रभारी दारा सिंह सेंगर, उमेश जोशी,धर्मेंद्र आर्य, हरीबाबू शिवहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिनेश सरगैया आभार जंडेल सिंह ने किया। बैठक में सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात भाजपा अंगवस्त्र से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला मंत्री चंदन पटेल ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। सह प्रभारी गौरव वाजपेयी ने बूथ कमेटियों के जल्द से जल्द बनाने की बात कही, साथ ही अपने विचारों से कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। वहीं प्रभारी लता सिंह ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को प्रति माह मन की बात को प्रत्येक बूथ पर सुनकर अपलोड करना एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उनके मोबाइल से डिजिटल लर्निंग की जानकारी देकर सर्टिफिकेट प्रदान करना है।

बैठक में पूर्व पार्षद महेश गौतम, गीता भदौरिया, अशोक व्याख्याता, दृगपाल सिंह, रामसेवक सिंह तोमर, बलवीर तोमर, सुनील परिहार, धर्मेंद्र यादव, नरेंद्र परमार, दिनेश सिकरवार, मनोज चौहान, अभय तोमर, लल्ला तोमर, अजय श्रीवास्तव, शुभम चौहान, सोनू आदि उपस्थित रहे।

Next Post

महिला जैन मिलन नगर शाखा क्षेत्र क्रमांक 10 की मासिक बैठक संपन्न, वृक्षारोपण और जूम मीटिंग पर हुई चर्चा

Wed Jul 8 , 2026
दमोह.भारतीय जैन मिलन के अंतर्गत महिला जैन मिलन नगर शाखा क्षेत्र क्रमांक 10, दमोह की जुलाई माह की मासिक बैठक दिनांक 3 जुलाई 2026 को अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक की मेजबानी शाखा की सक्रिय सदस्य वीरांगना श्वेता जैन द्वारा की गई। बैठक का शुभारंभ पारंपरिक रूप […]

You May Like