चीनी, गेहूं नरम, चावल और खाद्य तेलों के भाव चढ़े, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी का औसत भाव गिर गया। चीनी के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चावल और खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी देखी गई जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 14 रुपये घटकर 5,310 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गुड़ की कीमत 5,968 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 12 पैसे घटकर 58.02 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 17 रुपये बढ़कर 4,169 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं सात रुपये सस्ता हुआ और 2,876 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 10 रुपये टूट गया।
दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत 36 रुपये और तुअर दाल की 27 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मूंग दाल 16 रुपये और उड़द दाल 15 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। वहीं, मसूर दाल 27 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 47 रिंगिट गिरकर 4,810 रिंगिट प्रति टन पर रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.81 प्रतिशत लुढ़ककर 68.29 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजार में आज खाद्य तेलों में तेजी रही। मूंगफली तेल की औसत कीमत 196 रुपये और पाम ऑयल की 164 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। सूरजमुखी तेल 110 रुपये और वनस्पति 53 रुपये महंगा हुआ। सोया तेल 50 रुपये और सरसों तेल छह रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।

.....

Next Post

जिले भर के अलग.अलग विकासखण्डों में लगाये जायेंगे सेवा सेतु कैम्प

Tue Sep 22 , 2026
दमोह। कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग दमोह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विशेष उपभोक्ता जन जागरूकता शिविर दमोह जिले के अलग-अलग विकासखण्डों में अलग-अलग दिनांकों को लगाये जायेंगे। भारत सरकार के द्वारा विधुत उपभोक्ताओं को सोलर कनेक्शनों में प्रदान की जा रही रू. […]

You May Like