सागर। रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की महत्वपूर्ण बैठक विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. श्रीमती शक्ति जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में विद्यार्थियों के नवीन पंजीयन, ओरिएंटेशन कार्यक्रम तथा जागरूकता अभियान से संबंधित विषयों पर चर्चा कर छात्र-छात्राओं के अलग वर्ग बनाकर समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार खटीक, डॉ. रुचि राठौर, डॉ. तृप्ति साहू, डॉ. आकृति कनौजिया, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. दिनेश अहिरवार, डॉ. इंद्रमणि कुशवाहा, डॉ. सुरुचि तिवारी आदि उपस्थित रहे।
