
दमोह। कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग दमोह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विशेष उपभोक्ता जन जागरूकता शिविर दमोह जिले के अलग-अलग विकासखण्डों में अलग-अलग दिनांकों को लगाये जायेंगे। भारत सरकार के द्वारा विधुत उपभोक्ताओं को सोलर कनेक्शनों में प्रदान की जा रही रू. 78,000 तक की सब्सिडी का लाभ लेने हेतु चिन्हित कर अक्षय ऊर्जा अधिकारी, बैंकिंग सेक्टर से जुडे अधिकारी, सोलर वेंडर व विधुत मंडल के अधिकारी उपस्थित रहकर संयुक्त रूप से ‘‘सेवा सेतु‘‘ केम्प आयोजित किये जायेगें।
सम्मानीय विधुत उपभोक्तओं से निवेदन है कि संबंधित विकासखण्ड में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना अंतर्गत पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेते हुए अपने
घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित करायें। दमोह जिले में निम्नानुसार तिथियों को विकासखण्डवार सेवा सेतु कैम्प आयोजित किये जायेगे:-
क्रण् विकासखण्ड का नाम कैम्प की तिथि कैम्प स्थान
1 दमोह 23.09.2026 दमोह शहर वितरण केन्द्र किल्लाई नाका
4 जबेरा 01.10.2026 जबेरा पंचायत भवन
7 तेंदूखेड़ा 07.10.2026 तेन्दूखेड़ा तहसील प्रांगढ़।
