
रीवा, रीवा की बिछिया पुलिस ने केंद्रीय जेल से पैरोल मिलने के बाद फरार हुए हत्या के एक आरोपी और उसके जमानतदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बंदी राजेन्द्र जायसवाल और उसके जमानतदार अवधचंद्र जायसवाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं। बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा के मुताबिक केंद्रीय जेल मे पदस्त जेल प्रहरी ने 26 मार्च 2026 को जेल अधीक्षक के हस्ताक्षरित आवेदन के साथ बिछिया थाने मे एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, बंदी राजेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम मझिगवां, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली को माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश देवसर जिला सिंगरौली ने 21 जून 2021 को हत्या की धारा 302 के तहत आजीवन कारावा की सजा सुनाई थी।
सजा काटने के लिए बंदी को 24 जून 2021 को जिला सीधी से केन्द्रीय जेल रीवा ट्रांसफर किया गया था।बताया गया की जेल मुख्यालय, के आदेशानुसार, बंदी राजेन्द्र जायसवाल को साल 2026 की प्रथम अस्थाई छुट्टी यानी पैरोल पर 10 मार्च 2026 को रीवा जेल से रिहा किया गया था। और नियमानुसार अवकाश अवधि समाप्त होने के बाद उसे 25 मार्च 2026 को वापस जेल में आमद देनी थी, लेकिन तय तारीख पर बंदी जेल नहीं लौटा और पैरोल का उल्लंघन कर फरार हो गया।
वही बंदी को पैरोल दिलाने के लिए अवधचंद्र जायसवाल ने जमानत ली थी। बंदी के तय समय पर वापस न लौटने के कारण, पुलिस ने पैरोल नियमों के उल्लंघन और लापरवाही बरतने के आरोप में बंदी के साथ-साथ उसके जमानतदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए बिछिया पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और मुखबिर व तकनीकी इनपुट्स की मदद से फरार बंदी राजेन्द्र जायसवाल और उसके जमानतदार अवधचंद्र जायसवाल को धर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उन्हें दोबारा सलाखों के पीछे भेज दिया है।
