हादसा: खेलते समय ट्रैक्टर हुआ स्टार्ट, 5 वर्षीय बच्ची ट्रॉली समेत कुएं में गिरी

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर चौकी के धमना गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां खेलते समय 5 वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुएं में जा गिरी, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कैलाश अहिरवार की 5 वर्षीय पुत्री चांदनी अहिरवार घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर में चाबी लगी होने के कारण बच्ची ने खेल-खेल में उसे स्टार्ट कर दिया। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पास स्थित कुएं में जा गिरा। घटना दोपहर करीब 3 बजे वाराखेरा माइनर के पास की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल बना है।

Next Post

डंपर ने रेलवे इंजीनियर की कार को मारी टक्कर

Sat Apr 4 , 2026
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत नागपुर नेशनल हाईवे पर एक बेलगाम डंपर ने ओवरटेक करने के चक्कर में रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए सड़क के दूसरी ओर चली गई। हादसे में कार […]

You May Like