श्योपुर:श्योपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी की कार का राजस्थान के अलवर में एक्सीडेंट हो गया। अलवर और भिवाड़ी के बीच तेज रफ्तार से जा रही उनकी गाड़ी अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में मांगीलाल के साथ उनके बेटे राजा वैरवा, ब्रजेश घेरवार और ब्रजेश बंसल घायल हुए हैं। सभी नेता दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में शामिल होकर लौट रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों की मदद की। इसी दौरान रैली से लौट रहे टोंक जिले के कांग्रेस नेता सतवीर गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को अलवर के अस्पताल भिजवाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन श्योपुर से जयपुर पहुंच गए हैं।
