होनहार बेटी: NEET परीक्षा में उत्तीर्ण समृद्धि के घर पहुंचे विधायक

बरगवां। पिछले सप्ताह नीट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया गया। जहां बरगवां के महारानी विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा समृद्धि तिवारी ने परीक्षा को क्वालीफाईड किया है। छात्रा के इस उपलब्धि पर देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने आज समृद्धि तिवारी पिता प्रमोद तिवारी के घर पहुंच बधाई दिये।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह नीट 2025 टेस्ट परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। इस परीक्षा परिणाम में बरगवां एमएलबी स्कूल में अध्ययनरत छात्रा समृद्धि तिवारी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। समृद्धि तिवारी को 527 अंक मिले और ऑल इंडिया में रैंक 25795वां हासिल था। विधायक ने आज समृद्धि के आवास बरगवां पहुंच बधाई देते हुये विधायक स्वेच्छानुदान निधि से 11 हजार रूपये देकर सम्मानित किये। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमारे यहां भी होनहार बेटियां भी हैं। जो परिवार को गौरवांवित करते हुये जिले का नाम रौशन कर रही हैं। सच्चे मन से परिश्रम करने वालों को कभी असफलता हाथ नही लगती है। नीट परीक्षा में बेटी समृद्धि ने अपनी काबिलियत को सामने ला दिया है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल के अध्यक्ष एवं महामंत्री समेत अन्य कार्यकर्ता तथा समृद्धि के पिता प्रमोद तिवारी व्याख्याता शाउमा विद्यालय बगरवां भी मौजूद रहे।

Next Post

अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Jun 22 , 2025
  सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो कारों से परिवहन करते कुल 351 लीटर बीयर एवं 63 लीटर देशी शराब सहित दो चारपहिया वाहन जप्त किए गए। एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी फरार है […]

You May Like

मनोरंजन