एक ही दिन में 304 वाहन चालकों के कटे चालान

इंदौर:यातायात पुलिस ने एक ही दिन में 304 चालान काटते हुए सख्त संदेश दिया कि अब केवल चेतावनी नहीं, कार्रवाई भी होगी। यातायात पुलिस ने शहर के आठ प्रमुख चौराहों पर यह अभियान चलाया, जहां 30 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी.

इन स्थानों पर पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की. वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. ऐसे में अब चालान की कार्रवाई लगातार की जाएगी, ताकि सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जा सके.
इन नियमों का हुआ सबसे ज्यादा उल्लंघन
बिना हेलमेट चलाने वाले 94, रेड लाइट क्रॉस करने वाले 37, बिना नंबर या फर्जी नंबर प्लेट 54, सीट बेल्ट नहीं पहनने वाले 24, रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने वाले,13, तीन सवारी बैठाने वाले, 8 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां 11 और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले 2 वाहन चालकों ने यातायात के नियमों का उल्लंघन किया.

Next Post

कार्य में लापरवाही करें तो शोकाज नोटिस दो

Sun May 4 , 2025
इंदौर:संभागायुक्त कार्यालय में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम संभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, डीबीटी, निक्षय मित्र, आयुष्मान भारत योजना, गंभीर कुपोषित बच्चों को संस्थागत प्रबंधन, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना, शिक्षा स्वास्थ्य पूर्ण टीकाकरण तथा अंधत्व […]

You May Like