दमोह:पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के दमोह जिले अंतर्गत 01 स्थाई वारंटी एवं 01 प्रकरण में फरार आरोपी पर 07 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है । पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने उच्च न्यायालय जबलपुर के CRA NO. 174/2012 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी दशरथ पिता धनुआ अहिरवार उम्र 26 वर्ष (अब 40 वर्ष) पर 05 हजार रूपये का इनाम तथा महिला थाना दमोह के अपराध क्रमांक 14/26 धारा 65 (2), 64(2) (f), 64(2) (m), 351(3) बीएनएस, 5m, 51, 5n/6, 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी सुरेश काछी पिता कनई ऊर्फ टेडे काछी उम्र 36 साल निवासी ग्राम पिपरिया छक्का थाना पथरिया जिला दमोह पर 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम मान्य होगा।
