गणेश स्कूल के मेधावी छात्र रहे अक्षय को नीट में मिली सफलता

सीधी : स्थानीय गणेश स्कूल पड़रा के पूर्व छात्र अक्षय ने नीट में उत्कृष्टसफलता हासिल कर विद्यालय एवं जिले को गौरवान्वित किया है। नीट में ऑल इंडिया रैंक 21487 हासिल करने के बाद अक्षय का चयन प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
अक्षय शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में जिला टॉपर बनकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। चिकित्सा क्षेत्र में भविष्य बनाने का लक्ष्य लेकर उन्होंने निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ नीट की तैयारी की और सफलता हासिल की। अक्षय आदर्श कॉलोनी पड़ैनिया जिला सीधी के निवासी हैं। उनके पिता विनय तिवारी इंजीनियर हैं जबकि माता शिक्षिका हैं। परिवार ने भी
उनकी पढ़ाई और लक्ष्य प्राप्ति में निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने अक्षय को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि गणेश स्कूल परिवार के लिए गौरव का क्षण है। अक्षय ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से सफलता की नई मिसाल कायम की है। इस अवसर पर संजय सिंह चौहान, धर्मेन्द्र मिश्र, अर्चना मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अक्षय की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Sun Sep 20 , 2026
मैहर : जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत झिन्ना गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां तालाब में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजपत दाहिया के रूप में हुई है जो सुबह के समय शौच के लिए तालाब की ओर […]

You May Like