भोपाल, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने राज्य के निवासियों को महाशिवरात्रि पर्व पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री पटवारी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, “महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं! भोलेनाथ समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करें!! ॐ नमः शिवाय।”
श्री सिंघार ने कहा, “महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व भगवान शिव की भक्ति, शक्ति और आस्था का प्रतीक है। मेरी प्रार्थना है कि महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो। हर-हर महादेव!”
