जबलपुर:बरगी थाना अंतर्गत ग्राम मनखेड़ी में डंडों से पीट-पीटकर अशोक उईके की हत्या करने वाले दो भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि हेमा बाई उईके 55 वर्ष निवासी रेता मोहल्ला ग्राम मनकेडी का बेटा अशोक उईके 27 वर्ष ने लगभग 4 माह पूर्व गॉव के विमल उर्फ पंडा नेताम से एक मोटर सायकिल 9500 रूपये में गिरवी रखी थी, गाडी रखने विमल उर्फ पंण्डा नेताम के लडके दिनेश व लाल नेताम आये थे।
रूपये चुकाने के बाद गाडी ले जाने की बात हुई थी। लगभग 7 दिन पहले अशोक को दिनेश व लालू ने 10 हजार रूपये देकर मोटर सायकिल लेकर चले गये थे ब्याज नहीं दिये थे। शनिवार रात 10 बजे अशोक उईके ब्याज का पैसा लेने दिनेश व लालू नेताम के घर गया था। दिनेश व लालू ने जान से मारने की नीयत से डण्डे से ताड़तोड़ हमला कर अशोक की हत्या कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लालू नेताम, दिनेश नेताम दोनों सहजपुरी की ओर आने वाली रोड पर मनकेडी तरफ से आ रहे है सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को दबोचा गया। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
