कलेक्टर कार्यालय में 8 करोड़ के गबन का फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: कलेक्टर कार्यालय की ट्रेजरी में हुए करीब 8 करोड़ रुपए के सरकारी गबन मामले में रावजी बाजार पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी मनोज उर्फ हल्लू पिछले तीन साल से फरार चल रहा था. जांच में उसके बैंक खाते में गबन की राशि के साढ़े 12 लाख रुपए से अधिक के लेनदेन सामने आए हैं.वर्ष 2023 में कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ रहे बाबू मिलाप चौहान पर सरकारी राशि के गबन का आरोप लगा था.

जांच में सामने आया था कि गबन की रकम को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने रिश्तेदारों और परिचितों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया था. मामले की वित्तीय जांच और बैंक खातों की पड़ताल के दौरान मनोज उर्फ हल्लू की भूमिका सामने आई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी से गबन की राशि के लेनदेन, अन्य सहयोगियों और रकम के इस्तेमाल को लेकर पूछताछ कर रही है.
इस मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच में सामने आने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है

आरोपी से की जा रही है पूछताछ

एसीपी रावजी बाजार विजय सिंह चौधरी ने बताया कि बैंक खातों की जांच में आरोपी मनोज के खाते में गबन की राशि से जुड़े करीब साढ़े 12 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन मिले हैं. आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

Next Post

बिना डॉक्टर पर्ची के गर्भ निरोधक दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर सील

Wed Jul 29 , 2026
इंदौर:दवा बाजार में बिना डॉक्टर की पर्ची के गर्भनिरोधक दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर संयोगितागंज पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने पहले महिला आरक्षक को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा, जहां कर्मचारी ने बिना प्रिस्कि्रप्शन दवा उपलब्ध करा दी. पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर […]

You May Like