रीवा के स्कूल में अबोध छात्र से दुर्व्यवहार मामला:बाल आयोग के नोटिस के बाद राहत

रीवा:रीवा शहर के ज्योति किंडरगार्टन स्कूल में अबोध छात्र से दुर्व्यवहार के मामले में बाल आयोग के निर्देश के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को 50 हजार रुपए की राहत राशि हर्जाने के तौर पर दी है। भुगतान के बाद इस कार्रवाई की सूचना बाल आयोग और मानवाधिकार आयोग को भी भेजी गई है।
21 जनवरी को छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पैंट में टॉयलेट करने पर स्कूल स्टाफ ने मासूम के साथ दुर्व्यवहार किया। भाजपा नेता गौरव तिवारी ने इसकी शिकायत बाल आयोग से की थी। जांच में आयोग ने सभी आरोपों को सही पाया।

घटना की जांच के बाद पुलिस ने 22 फरवरी को मामला दर्ज किया। तीन लोगों को आरोपी बनाया गया हैजिसमे प्राचार्य अनिल एंटोनी क्लास टीचर उर्वशी महिंद्रा आया विद्यावती शामिल हैस्कूल ने मानी गलती प्रशासन और आयोग के हस्तक्षेप के बाद स्कूल प्रबंधन ने गलती स्वीकारते हुए छात्र के परिजनों को 50 हजार रुपए की राहत राशि दी और आगे की जानकारी आयोग को भेजी गई।आयोग ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस बाल आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। फिलहाल पूरे मामले की निगरानी बाल आयोग और मानवाधिकार आयोग दोनों कर रहे हैं।

Next Post

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को दी कर्मचारियों की छंटनी फिर से शुरू करने की अनुमति

Wed Jul 9 , 2025
न्यूयॉर्क 09 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को बड़े पैमाने पर सरकारी कर्मचारियों की छंटनी करने और कई संघीय एजेंसियों के आकार को छोटा करने की योजनाओं को फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। न्यायालय के इस फैसले से हज़ारों लोगों को नौकरी […]

You May Like

मनोरंजन