पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त में 41 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीधी। सीधी पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त में 41 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 18-19 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात्रि जिलेभर में विशेष साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की तलाश हेतु विशेष दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 16 स्थाई वारंट एवं 25 गिरफ्तारी वारंट तामील कर कुल 41 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 33 गुंडा बदमाश एवं 23 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई। सीधी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी एवं अन्य गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की लगातार तलाश कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सीधी पुलिस का अपराधियों एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

खेल ही हमें स्वस्थ, अनुशासित और राष्ट्रभक्त बनाता है: कमला जोशी

Sun Jul 19 , 2026
सीधी। जिला वूशु संघ सीधी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वूशु ट्रेनिंग सेंटर पुलिस लाइन सीधी में आयोजित 7वीं जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता 17 व 18 जुलाई तक चली, जिसमें जिले भर के […]

You May Like