संघ के शिशु स्वयंसेवक करेंगे सामूहिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन

इंदौर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा शताब्दी वर्ष को केंद्र में रखकर पूरे देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में इंदौर विभाग में लगने वाली बाल शाखाओं में आने वाले 5 से 10 वर्ष की आयु के शिशु स्वयंसेवकों का “नवसृजन” कार्यक्रम 1 अप्रैल 2026, बुधवार को सायं 6 बजे से फुटबॉल ग्राउंड, चिमनबाग मैदान पर आयोजित किया जायेगा.
इस कार्यक्रम में इंदौर विभाग के 36 नगर/खंडो की 150 से अधिक चयनित शाखाओं के शिशु स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में सम्मिलित होकर सहभाग करेंगे.

इस दौरान विभिन्न बौद्धिक और शारीरिक कार्यक्रमों का सामूहिक प्रदर्शन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख श्री नागेन्द्र जी वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहकर स्वयंसेवकों का प्रबोधन करेंगे.ज्ञात हो कि डॉ. हेडगेवार जी ने संघ की पहली शाखा छोटे-छोटे बालकों को लेकर ही प्रारंभ की थी और बाद में इन्ही स्वयंसेवकों ने संघ कार्य के देश भर में प्रसार हेतु कार्य भी किया था.

Next Post

काशी में सीएम डॉ यादव ने किया गंगा पूजन, विश्वनाथ कॉरिडोर में श्रद्धालुओं से की मुलाकात

Tue Mar 31 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वाराणसी स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर के ललिता घाट पहुंचकर माँ गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का भी भ्रमण किया। भ्रमण के […]

You May Like