भोपाल रेल मंडल ने दो माह में यात्री यातायात से अर्जित किए 160 करोड़ रुपये

भोपाल,16 जून (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल ने दो माह में यात्री यातायात से 160 करोड़ 25 लाख रुपए का ऑरिजनेटिंग राजस्व प्राप्त किया है।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि भोपाल रेल मंडल ने यात्री सेवाओं के सतत विस्तार एवं संचालन में दक्षता के चलते वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल और मई माह के दौरान आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणियों के 70 लाख 59 हजार यात्रियों के माध्यम से 160 करोड़ 25 लाख रुपये का ऑरिजनेटिंग राजस्व प्राप्त किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाओं को अमल में लाया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और राजस्व वृद्धि, मंडल की योजनाबद्ध रणनीतियों का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि भोपाल रेल मंडल में यात्री यातायात बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों में भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन, अधिक मांग वाली ट्रेनों की संचालन अवधि का विस्तार, ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर प्रतीक्षा सूची को कम करने की पहल, चयनित स्टेशनों पर मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि का विस्तार और अधोसंरचना सुधार कार्यों की गति बढ़ाकर गाड़ियों की रफ्तार में वृद्धि एवं समयपालन में सुधार शामिल हैं।

Next Post

टैगोर के पैतृक मकान में तोड़फोड़ पर भाजपा का बंगलादेश उच्चायोग पर प्रदर्शन

Mon Jun 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 जून (वार्ता) नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के बंगलादेश स्थित पैतृक मकान में तोड़फोड़ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने यहां सोमवार को प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि बंगलादेश के सिराजगंज जिले में स्थित श्री टैगोर का घर अब एक संग्रहालय है। रविवार को एक […]

You May Like