युवा दिवस: महापुरुषों, वीरांगनाओं के संग निकला चल समारोह, देशभक्ति गीतों और आदिवासी नृत्य ने मनमोहा

ब्यावरा। स्वामी विवेकानंद की जंयती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में आयोजन हुए. नगर में स्कूली बच्चों ने विशाल चल समारोह निकाला. चल समारोह में महापुरुषों एवं वीरांगनाओं की सुंदर झांकियों की प्रस्तुति ने अभिभूत कर दिया.

स्थानीय विवेकानंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी एवं सिस्टर निवेदिता गर्लस हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया जो गुना रोड पर जिओ मार्ट के यहां से प्रारंभ हुआ. देशभक्ति के गीत, नारो ने समूचा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया. स्वामी विवेकानंद, भारत माता, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा साहेब, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, मां शारदा, स्वामी रामकृष्ण परमहंस, महाराणा प्रताप, तात्या टोपे, दयानंद सरस्वती, राजा राममोहन राय, सरोजिनी नायडू, आर्यभट्ट, गोस्वामी तुलसीदास, चाणक्य, टांटिया भील,भगवान बिरसा, जोरावर सिंह, फतेह सिंह, माता गुजरी, रानी दुर्गावती, लक्ष्मीबाई,जीजा माता की झांकी तथा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति चल समारोह का मुख्य केन्द्र रहे. प्रमुख मार्गो से होते हुए चल समारोह विवेकानंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचा जहां समापन हुआ.

मुख्य अतिथि एसडीओपी प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे. संस्था के डायरेक्टर शिवम चंद्रवंशी श्रीमती महिमा वर्मा, प्राचार्या श्रीमती अंकिता गुप्ता, नेहा शर्मा, सीमा त्रिपाठी, कविता नामदेव, संजय सक्सेना उपस्थित रहे.

Next Post

संगठन सशक्तिकरण: टैलेंट हंट से कांग्रेस देगी उपेक्षित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर

Mon Jan 12 , 2026
आशीष कुर्ल भोपाल। संगठन को मजबूत करने और नई नेतृत्व पीढ़ी को आगे लाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में महत्वाकांक्षी ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल का मकसद उन समर्पित लेकिन अपेक्षाकृत उपेक्षित कार्यकर्ताओं को पहचानना है, जिन्होंने वर्षों तक संगठन के लिए […]

You May Like