पेट्रोलिंग के दौरान डीजल चोर पकड़ाये

कटनी: हाइवे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने डीजल चोरों को गिरफ्तार किया है। उक्त प्रकरण में माधवनगर पुलिस द्वारा आऱोपी रघुवीर कोल उम्र 24, प्रवेश राज कोल उम्र 21 साल, संजीत उर्फ शनि कोल पिता देवीदीन कोल उम्र 24 को गिरफ्तार किया है।

आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि रात में अपनी कार मे डिब्बे एवं पाईप रखकर अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ना कार में डीजल चोरी करने के लिये कटनी तरफ आये थे जो पीरबाबा बायपास कटनी के पास एक 12 चका ट्रक एवं जेसीबी रोड किनारे अंधेरे में खडी देखे तो अपनी वर्ना कार को 12 चका ट्रक से सटाकर खडी कर दिया और लोहे की राड से डीजल बाक्स का ताला तोडा तथा पाईप निकालकर गाडी की डिग्गी में रखे डिब्बो में लगा दिया।

तभी पुलिस की गाड़ी आ जाने से हम लोग वहाँ से अपनी कार में जबलपुर तरफ भाग रहे थे कि एक ढाबे के सामने पुलिस ने हमारी कार को रोक लिया और हम पकड़े गये। आरोपियो द्वारा कुछ दिनो पहले ग्राम मझगवां कोयला प्लांट के सामने एवं दाल मिल के पास लमतरा में भी इसी कार से डीजल चोरी किया था। आऱोपी के पास से वर्ना कार क्रमांक 20 सीजी 1348, डीजल के डिब्बे, पाईप एवं लोहे की राड जप्त की गई है। आरोपियो से पूछताछ जारी है और भी घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है।

Next Post

मझगवां में SAF की बैरक ढही

Sun Aug 10 , 2025
मझगवां थाना परिसर के अंदर स्थित एस ए एफ़ का आवासीय भवन हुआ धरासाई, हालांकि उसमें किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नही है. एस ए एफ की 14 वीं बटालियन का आवासीय भवन था धरासाई हुआ मकान, कल ही ड्यूटी जाने के बाद खाली हुआ था भवन, गनीमत रही […]

You May Like