पुलिस पदोन्नति नियम-2025 के तहत जियावन थाने में पदोन्नति समारोह आयोजित

सिंगरौली: पुलिस विभाग के पदोन्नति नियम-2025 के तहत सोमवार को पुलिस थाना जियावन में पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डॉ. गायत्री तिवारी एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेष नारायण द्विवेदी ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों की वर्दी पर पदचिह्न (फ्लैप) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा की जिम्मेदारी भी बढ़ाती है। उन्होंने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।

पदोन्नति नियम-2025 के तहत पूर्व में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के रूप में कार्यरत तेज बहादुर, दिनेश कुमार एवं नरेंद्र सिंह को स्थायी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उमेश रावत, रमेश चंदन एवं बृजेश सिंह को स्थायी प्रधान आरक्षक बनाया गया।
इसके अलावा जियावन थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश कुमार, अमन रावत, प्रतीक कुमार एवं नाथूलाल प्रजापति को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

समारोह के दौरान जियावन थाना का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की

Next Post

हाईकोर्ट ने जारी किए न्यायिक अधिकारियों के तबादले

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य की जिला न्यायिक संस्थाओं में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों, उप प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ निजी सहायकों के तबादला आदेश जारी कर दिए. जारी सूची के अनुसार नर्मदापुरम में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार गोयल का तबादला इंदौर किया है. वहीं सागर, विदिशा, शहडोल, भिंड सहित अन्य […]

You May Like

Play sound