जबलपुर:कटंगी थाना क्षेत्र में एक कंपनी के रिकवरी एजेंट को लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से छीने हुये रूपयों में से नगद 10 हजार रूपये, लैपटाप, बैग, पर्स जप्त किया गया।विदित हो कि दमोह समन्ना निवासी हेमंत पटेल (31) जबलपुर की टीवीएस एजेंसी में फील्ड एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। हेमंत ग्राम झगरा में राजेंद्र नरवद के घर बाइक की किश्त लेने गया था। लौटते समय लुटेरों ने झगरा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कटंगी रोड पर पीछा किया ।
तीन लडक़ों ने हेमंत को आवाज देकर रोका। बदमाशों ने कहा, भाई, हमारी मम्मी की तबीयत बहुत खराब है, अर्जेंट अस्पताल जाना है, थोड़ा पेट्रोल दे दो। हेमंत ने जब अपनी बीएस-6 गाड़ी का हवाला देते हुए पेट्रोल निकालने से मना किया, तो पांचों लुटेरों ने उसे पकड़ लिया और सडक़ किनारे झाडिय़ों की ओर खींच ले गए जहां उसके साथ मारपीट की और पि_ू बैग और जेब में रखा पर्स छीनकर भाग निकले।
लुटेरे पर्स में रखे नगदी किश्त वसूली के 27,800 रुपये, लैपटॉप और चार्जर, एजेंसी का अहम वसूली रजिस्टर ले गए थे। पुलिस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गनिर्देशन में कटंगी थाना प्रभारी श्रीमति पूजा उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। चौदह मील के पास पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपित चेतराम रैकवार उर्फ छोटू पिता स्व. मुटकाई रैकवार 21 वर्ष, हर्ष बर्मन पिता दशरथ बर्मन 20 वर्ष, भगवान सिंह ठाकुर पिता नारायण सिंह ठाकुर 21, चंदन वर्मन पिता सोने लाल वर्मन 21 वर्ष चारों निवासी पाटन, संदीप बर्मन पिता नरबद बर्मन, 22 वर्ष निवासी शहपुरा को दबोचा गया।
जिन्होंने पूछताछ करने पर लूट करना स्वीकार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि छीना हुआ लैपटाप एवं नगदी रूपये आपस में उन्होंने बांट लिए थे। पांचों आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 2 मोटर सायकिल, छीने हुये रूपयों में से नगद 10 हजार रूपये, लैपटॉप, बैग, पर्स, जप्त करते हुये पॉचों आरोपियों को उपरोक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
