दतिया:भांडेर रोड स्थित नई जेल के पास अतिक्रमण की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के भगवान दास पटवारी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।
बताया जा रहा है कि मुख्य मार्ग के किनारे दुकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसकी सूचना प्रशासन को मिलने के बाद राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और निर्माण पर रोक लगा दी।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि आखिर मुख्य सड़क के किनारे किसके संरक्षण में अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था? यदि भूमि सरकारी है, तो समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है, या फिर प्रशासनिक कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई बरती जा रही है?फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
