गहरे कुंए से रेस्क्यू कर उपचार हेतु पहुंचाई महिला की अस्पताल में मौत

पानसेमल। थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़की रोड स्थित खेत के कुएं से शुक्रवार रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाई गई ग्राम गोंगवाड़ा निवासी महिला वनदु पति गुटिया बारेला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला के द्वारा गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात के समय कुएं में कूदने/गिरने की जानकारी मिली थी। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल स्थानीय ग्रामीणों,डायल-112 वाहन स्टाफ एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया तथा सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पानसेमल में भर्ती कराया गया था। FRV वाहन में ड्यूटी पर तैनात पायलट संदीप पाटिल, प्रधान आरक्षक दिलीप वसावे ने बताया कि उन्हें भरत राजपूत ने सूचना दी कि एक महिला कुंए में रस्सी के सहारे जीवित है।जिसके बाद तुरंत FRV वाहन मौके पर पहुंचा ।थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल को भिजवाया। जहां FRV स्टाफ संदीप पाटिल,आरक्षक प्रधान आरक्षक दिलीप वसावे ,ज्ञानसिंह तरोले,आरक्षक नवीन अटोदे,आरक्षक संजय डावर,सहयोगी दिनेश बाविसकर ने ग्रामीणों की सहायता से खटिया बांधकर महिला का रेस्क्यू किया एवं उसे अस्पताल भिजवाया।।रेस्क्यू के बाद महिला की स्थिति सामान्य थी एवं वह बातचीत कर रही थी।CBMO डॉ.राजेश उपचार के दौरान महिला की हाइपोथर्मिया के परिणामस्वरूप हृदय एवं श्वसन विफलता होने से मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। वही पुलिस द्वारा प्रकरण मे जांच के बाद घटना की पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

Next Post

ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने बनाई रणनीति, एसपी ने ली बैठक, 12 बिन्दु तय, लिया ब्यौरा

Fri Apr 3 , 2026
जबलपुर । ड्रग्स नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचकर उसे पूरी तरह ध्वस्त करने के साथ नशा मुक्ति शहर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संपत्त उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक ली और रणनीति बनाई । इस दौरान 12 बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बैठक में एसपी ने नशे के […]

You May Like