
सौंसर।पीपलानारायणवार पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित पहाड़ी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई.मृतक के सिर में गंभीर चोट होने से हत्या कि आशंका व्यक्त कि जा रही हैं.
हनुमान लोक परिसर में स्थित इस पहाड़ी पर उक्त व्यक्ति का शव शनिवार सुबह देखा गय़ा इसके बाद मौके पर पहुंची पीपला पुलिस ने पंचनामा कर शव को सिविल अस्पताल कि मरचुरी में रखवा दिया.टीआई एबी मर्सकोले के अनुसार प्रारभीक जांच में मृतक कि हत्या होना प्रतीत हों रहा हैं.उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर किसी बड़े पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया.
उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष के बिच में बताई जा रही तथा पेशे से मजदूर दिखाई दे रहा हैं. बहरहाल पुलिस मृतक कि पहचान करने के साथ मौके पर डॉग स्काड को बुलाकर घटना के खुलासे में जुट गई हैं. सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामले में कुछ संदेही से पूछताछ कर रही है।
