
रीवा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रीवा एवं मऊगंज ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्षों का संयुक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण शार्क इन होटल में शुरू हुआ.
प्रशिक्षण में संगठन महासचिव संजय कामले ने प्रशिक्षण के संबंध मे विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे अपेक्षा की कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् कांग्रेस की मजबूती के लिए यदि आप काम करेगें तभी यह प्रशिक्षण सार्थक कहा जायेगा. सी डब्ल्यू सी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि हमको अपने अतीत का स्मरण करते हुए आज चिंतन करने की आवश्यकता है कि हमारी कांग्रेस पार्टी कमजोर क्यों है? आज हम अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति, के गरीबों से दूरी के कारण पार्टी को कमजोर स्थिति में पा रहे हैं. आज आवश्यकता इस बात कि है कि हम हर वर्ग के लोगो से सम्पर्क करें, प्रशिक्षण को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक मनोज राजे, आनंद जाट, ललित सेन आदि ने विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी, जो पार्टी की मजबूती के लिए कारगर साबित होंगी. जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण इंजी. राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा बाबा, पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना,शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे.
