सूबेदारगंज-उधना के बीच स्पेशल ट्रेन: बीना, RKMP एवं इटारसी पर लेगी ठहराव

इटारसी। सूबेदारगंज-उधना-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त 13-13 फेरों को रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल रेल मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 04155 सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 जुलाई 2025 से 29 सितंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज स्टेशन से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान कर, बीना 23:00 बजे पहुंचकर अगले दिन रानी कमलापति 02:00 बजे, इटारसी 03:40 बजे और मंगलवार दोपहर 13:30 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04156 उधना-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को उधना स्टेशन से सायं 16:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 04:25 बजे, रानी कमलापति 06:30 बजे, बीना 09:40 बजे पहुंचकर और बुधवार रात 21:00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 07 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविंदपुरी, भीमसेन, पोखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, पलाधी, अमलनेर, नंदुरबार एवं चलथान स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

 

 

Next Post

नपा की पहल: शासकीय भवनों पर तेज़ी से हो रहा वाटर हार्वेस्टिंग कार्य

Wed Jun 25 , 2025
इटारसी। वर्षा जल संचयन के लिए लोगों को जागरुक करना लगभग बेअसर होने के बाद आखिरकार नगर पालिका ने पिछले वर्ष स्वयं आगे आकर सरकारी कार्यालयों में यह कराने का कदम उठाया है। बारिश का पानी भूमिगत करने नगर पालिका द्वारा गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत लगभग सभी शासकीय […]

You May Like