बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 232.90 अंक की बढ़त में 85,051.03 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 367.31 अंक (0.43 प्रतिशत) ऊपर 85,185.44 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 72.65 अंक की मजबूती के साथ 25,971.20 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 112.70 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 26,011.25 अंक पर था।

रियलिटी, धातु, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग और ऑटो समूहों में लिवाली का जोर है जबकि आईटी और एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में निवेशक बिकवाल बने हुए हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर ऊपर बने हुए हैं जबकि इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में गिरावट है।

 

Next Post

रुपये में शुरुआती गिरावट, 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का

Fri Dec 12 , 2025
मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और पहली बार एक डॉलर 90.50 रुपये से अधिक का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 90.32 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा […]

You May Like

मनोरंजन