8.57 करोड़ की लागत से बनेगी 6.96 किमी सड़क, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम गुड़भेली छोटी में 8 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बरुजना फंटे से छोटी गुड़भेली, हरसोल व्हाया बंडपिपल्या पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया। 6.96 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सीधा लाभ होगा। कार्यक्रम में जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी और ग्रामीण लगातार इसकी मांग कर रहे थे। अब इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। बेहतर सड़क संपर्क से कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी हो सकती है, लेकिन कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। गांवों में विद्युत संबंधी समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिन गांवों में मुक्तिधाम नहीं हैं अथवा वहां तक पहुंचने का मार्ग नहीं है, उन कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

 

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हित में समान भाव से कार्य कर रही है तथा महिला, किसान, युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Next Post

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फाइनल में पहुंचीं आलीराजपुर की बेटी श्रेया बेड़िया, इंदौर में हुआ भव्य स्वागत

Sun Jun 28 , 2026
आलीराजपुर। आलीराजपुर के प्रतिष्ठित बेड़िया परिवार की प्रतिभाशाली बेटी श्रेया बेड़िया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फाइनल में स्थान बनाकर न केवल अपने परिवार, बल्कि आलीराजपुर, इंदौर और पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। फाइनलिस्ट बनने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचीं श्रेया का देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट […]

You May Like