व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने के विवाद में फ्लैट के बाहर मारपीट

इंदौर:कनाड़िया थाना क्षेत्र की गुलमर्ग कॉलोनी में सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने के विवाद को लेकर एक किरायेदार ने फ्लैट के बाहर पहुंचकर रहवासी के साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.गुलमर्ग परिसर में रहने वाले 44 वर्षीय फरियादी अमित त्रिवेदी ने शिकायत दर्ज कराई कि सुबह उनके फ्लैट के बाहर कॉलोनी में रहने वाला किरायेदार सचिन शर्मा पहुंचा और गाली गलौज करने लगा.

विरोध करने पर सचिन ने आरोप लगाया कि उसे सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया है. अमित ने बताया कि ग्रुप का एडमिन कोई और है और उन्होंने किसी को ग्रुप से नहीं हटाया. इसी बात पर नाराज होकर आरोपी ने उनके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी. कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि आरोपी सचिन शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

टी20 क्रिकेट में जोस बटलर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाकर दुनिया के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बने

Fri Jul 24 , 2026
लंदन, इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। द हंड्रेड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पछाड़कर टी20 इतिहास में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। क्रिस गेल को पीछे […]

You May Like