मप्र में बारिश: 11 जिलों में रेड अलर्ट,1 जुलाई से बनेगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम

भोपाल: मध्य प्रदेश में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के भीतर करीब 4.5 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है और जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

जिन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई अन्य जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 जुलाई से एक नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में अति भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है। किसानों, यात्रियों और प्रशासन को आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने आपात सेवाएं अलर्ट पर रखी हैं और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Next Post

CM डॉ यादव सूरत के लिए रवाना, बोले मप्र और गुजरात मिल कर देंगे विकास को गति

Sun Jun 29 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज मैं सूरत में ‘मध्यप्रदेश’ निवेश की असीम संभावनाओं और निवेश संबंधी नवीन नीतियों से अवगत करवाने रोड शो के लिए जा रहा हूँ। हमारा लक्ष्य है, निवेश बढ़े, रोजगार मिले और मध्यप्रदेश-गुजरात मिलकर दोनों विकास को नई गति दें Facebook Share […]

You May Like