
सिलवानी। संदीपनी विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं तथा सरकार ‘खेलो इंडिया’ और ‘सांसद खेल महोत्सव’ जैसे अभियानों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे ला रही है। इस दौरान राज्य स्तरीय खिलाड़ियों आशी सोनी, रोशनी साहू, दिव्यांश जाटव, आयुषी, आर्ची चौरसिया, रिशा राय और रूद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मशाल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
