किन्नरकांड का एक और फरार आरोपी जबलपुर से धराया

इंदौर: किन्नर कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को हीरानगर पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी किन्नर डेरे में ढोलक बजाने का काम करता था, जहां महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. अपराध दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस कई दिनों से जुटी थी.हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी समीर पिता कदीर उम्र 25 वर्ष जबलपुर में अपने गांव के आसपास देखा गया है.

इस पर विशेष टीम को तुरंत रवाना किया गया. दबिश के दौरान आरोपी को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में इंदौर लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस डेरे में मौजूद तथा प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. पटेल का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कुछ और नाम सामने आए हैं, जिन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है.

किन्नर कांड में अब तक तीन आरोपी गिरफ्त में
पुलिस के अनुसार, किन्नर कांड में अब तक तीन आरोपियों राजा हाशमी पिता सलीम हाशमी उम्र 39 वर्ष, सपना हाशमी और समीर पिता कदीर को गिरफ्तार किया जा चुका है. हाल ही में जबलपुर से पकड़ा गया आरोपी घटना के समय डेरे पर मौजूद था. पुलिस का कहना है कि शेष फरार आरोपियों अक्षय कुमायूं और पंकज जैन की तलाश जारी है, जल्द ही पूरा गिरोह पकड़ा जाएगा.

Next Post

लापरवाही के चलते शहर की गलियों में फिर दिखने लगे कचरे के ढेर

Tue Nov 4 , 2025
इंदौर:शहर को स्वच्छता में लगातार आठ वर्ष से देश में अव्वल बनाने में जबरजस्त उत्साह और जुनून के साथ प्रशासन को सहयोग देने वाले लोगों का जोश लगता है अब धीरे-धीरे ठंडा पड़ने लगा है. शहर के अधिकांश क्षेत्रों में अब फिर से कचरे के ढेर और गंदगी दिखाई देने […]

You May Like