
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत मोहतरा टोल नाका रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। युवक ने आत्महत्या की या वह किसी हादसे का शिकार हुआ इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है इसके साथ ही मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं।
