
भोपाल। कोहेफिजा इलाके में एक महिला डाक्टर और उनके दोस्त के साथ 97 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. डाक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात सायबर अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय डाक्टर रितु कुमारी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है. रितु के बैंक के एकाउंट से करीब 85 हजार रुपए और एक दोस्त सागर सिंह के खाते से करीब 12 हजार रुपए अज्ञात साइबर ठग ने निकाल लिए. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बैंकों स्टेटमेंट चैक किया. इस दौरान पता चला कि कुछ राशि एक बैंक के एकाउंट में ट्रांसफर की गई, जबकि कुछ राशि का भुगतान होटल में किया. इसके अलावा एटीएम की मदद से भी कुछ राशि निकाली गई. मामले में पुलिस की जांच जारी है. अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है.
