सोहागपुर रेलवे समस्या: जनहित में आंदोलन से पीछे न हटें, एकजुट होकर मांग रखें: शंकराचार्य

सोहागपुर। नगर की रेलवे संबंधी समस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल शंकराचार्य जी से मिला और उन्हें विस्तार से अवगत कराया।

समिति के संयोजक अधिवक्ता शिवकुमार पटेल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में श्रीधाम एक्सप्रेस के स्टॉपेज हेतु किए गए प्रयासों में सहयोग के लिए शंकराचार्य जी का आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात सोहागपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। इस पर शंकराचार्य जी ने कहा कि “हमारी जो बात सुनते और मानते हैं, हम उन्हीं से कह सकते हैं।” उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पूर्व में गोटेगांव में ट्रेन स्टॉपेज के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया गया, ज्ञापन सौंपे गए और आंदोलन भी किए गए।

उन्होंने सुझाव दिया कि सोहागपुर की समस्याओं के समाधान के लिए भी एक विधिवत रूपरेखा तैयार कर सांसद से चर्चा की जाए तथा डीआरएम और रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी जाए। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो जनहित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर के सभी लोगों को जनहित के कार्यों में एकजुट होकर आगे आना चाहिए। शंकराचार्य जी ने आश्वासन दिया कि सांसद से भेंट होने पर वे सोहागपुर की समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी कन्नुलाल अग्रवाल, बालपुरी गोस्वामी, कृष्णा पालीवाल, आलोक जायसवाल, अनुज जायसवाल, अधिवक्ता शिवकुमार पटेल, अभिषेक जैन, संजय तिवारी, गजेंद्र सिंह चौधरी, नरेंद्र शर्मा, शरद चौरसिया, रितेंद्र सिंह राजपूत, अखिलेश मालवीय, सत्यम रघुवंशी एवं नीरज रघुवंशी सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

बाणगंगा के मतदाताओं ने SDM को सौंपी शिकायत, फॉर्म-7 के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Wed Feb 11 , 2026
भोपाल। बाणगंगा क्षेत्र के मतदाताओं ने बुधवार को टीटी नगर की एसडीएम अर्चना शर्मा को फॉर्म 7 के कथित दुरुपयोग के संबंध में एक औपचारिक शिकायत सौंपते हुए मतदाता सूची से नाम हटाने के प्रयास का आरोप लगाया। यह शिकायत पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा के नेतृत्व में दी गई। […]

You May Like