मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के लिए कलेक्टर ट्रेवलर वाहन से मझौली रवाना

जबलपुर:कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के लिए आज मझौली विकासखंड के लिए कलेक्टर कार्यालय से ट्रेवलर वाहन द्वारा रवाना हुए। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गेहलोत तथा सभी विभागों के जिला अधिकारी भी रवाना हुए।

अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों के दल मझौली विकासखंड के रानीताल क्लस्टर के ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगर परिषद मझौली का भ्रमण करेंगे। इस दौरान शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

Next Post

ग्वालियर के अग्रसेन मेले में अवनि ने मारी बाजी, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

Fri Oct 16 , 2026
ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत दो दिवसीय अग्रसेन मेले का आयोजन किया जा रहा है। डबरा मार्ग स्थित एन-11 रिसोर्ट में आयोजित मेले में ‘चल सखी, इंस्टा पर रील बनाएं’ प्रतियोगिता में अवनि ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिधम दूसरे और नीलम […]

You May Like

Play sound